नलबाड़ी विप्र समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पालन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नलबाड़ी विप्र समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पालन





नलबाड़ी, स्थानीय श्री राधा कृष्ण मन्दिर प्रांगण में खाण्डल विप्र समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मन्दिर के पुजारी पं० छगनलाल शास्त्री ने भगवान परशुराम का श्रृंगार एवं वैदिक मंत्रोचार सहित पूजन अर्चन किया गया | खाण्डल विप्र समाज के विशिष्ट पवन कुमार झिकनाड़िया ने भगवान परशुराम के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलन तथा पूजन किया | इस अवसर पर उपस्थित विप्र समाज के जनार्दन बुढ़ाढ़रा, अनिल झिकनाड़िया, सुरेश कुमार पारीक, पं० घनश्याम मिश्रा, कुसुम देवी शर्मा, रितिका शर्मा आदि ने भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया | पूजन के पश्चात परशुराम की महाआरती की गई | आरती के बाद उपस्थित सभी विप्रो के बीच प्रसाद वितरण किया | धर्म व संस्कृति के रक्षक भगवान परशुराम का आशीर्वाद सम्पूर्ण राष्ट्र, समाज, परिवार व मानव समूह पर सदैव बना रहे | सभी के जीवन में सुख शान्ति व समृद्धि का आगाज़ हो | जय श्री परशुराम |

प्रस्तुति : विजय कुमार शर्मा
नलबाड़ी, असम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें