पूजा माहेश्वरी
- नये सत्र के लिए हुए चुनाव में नितू पोद्दार अध्यक्ष निर्वाचित
नगांव । मारवाड़ी युवा मंच , नगाँव शाखा की वार्षिक साधारण सभा सोमवार रात्रि 6:30 बजे से श्री मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में संपन्न हुई। सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष नितिन मुन्दडा , निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला आलमपुरिया , कोषाध्यक्ष नारायण पारिक व सचिव चाहत पोद्दार को मंचासीन करवाया गया तथा अध्यक्ष द्वारा सभा प्रारंभ की घोषणा की गई । सभासदों के परिचय के पश्चात अध्यक्ष ने सभा में उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया तथा अपने कार्यकाल में किये गये मुख्य कार्यों की जानकारी दी । अध्यक्ष नितिन मुन्दडा ने अपने कार्यकाल में सदस्यों द्वारा दिये गये सहयोग के लिये सभी को धन्यवाद दिया । कुछ दिनों में दिवंगत हुए समाज के कुछ लोगों के प्रति शोक प्रस्ताव पारित किया गया । बाद में सचिव चाहत पोद्दार ने विगत सत्र में शाखा द्वारा किये गये कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । त्तपश्चात कोषाध्यक्ष ने अपने सत्र का आय - व्यय का लेखा जोखा सभा के सम्मुख प्रस्तुत किया । जिसे सभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया । उक्त सभा में आगामी सत्र 2022 - 23 के लिये नये अध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुए । जिसमें मंच की कर्मठ सदस्य श्रीमती नितू पोद्दार विजयी रही और उसे अगले सत्र के लिए चुनाव अधिकारी श्रीमती निर्मला आलमपुरिया ने अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। निवर्तमान अध्यक्षा निर्मला आलमपुरिया ने चुनाव अधिकारी के तौर पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई । उन्होंने चुनाव प्रक्रिया हेतु एक समिति बनायी थी जिसमें शाखा सलाहकार कमल आलमपुरिया, संजय पोद्दार, जुगल मोर व पूर्व शाखा अध्यक्ष विवेक तोदी शामिल थे । बाद में नव निर्वाचित अध्यक्षा ने अपने संबोधन में सबको साथ लेकर चलने की बात कही। सभा में शाखा के पृष्ठपोषक जगदीश प्रसाद लोहिया व राजेंद्र प्रसाद मुन्दडा का तथा निवर्तमान अध्यक्ष तथा चुनाव अधिकारी निर्मला आलमपुरिया , शाखा सलाहकार व पूर्व अध्यक्ष कमल आलमपुरिया , संजय पोद्दार , जुगल मोर व विवेक तोदी का फुलाम गमछा से सम्मान किया गया। सचिव चाहत पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तत्पश्चात राष्ट्र गान के बाद सभा समाप्ति की घोषणा की गई। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष नितिन मुन्दडा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें