बागान के बीच सड़क की मांग और प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बागान के बीच सड़क की मांग और प्रदर्शन



दयानंद सिंह


मोरानहाट। डिब्रूगढ़ जिला के खोवांग थाना अंतर्गत हालमारी चाय बागान में आज शाम सैकड़ों लोगों ने सड़क की मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया।आरोप के अनुसार राधा ग्रांट और जंगल लाईन के सैकड़ों लोगों को मूल पक्की सड़क पर जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर कींचड़ मय रास्ते से गुजरना पड़ता है।चाय बागान मे पशुओं के प्रवेश रोकने के लिए लोहे का कैटल ब्रीज है। साथ ही कंटीले तार लगा दिया गया है।लोग मांग कर रहे हैं कि बागान प्रबंधन कैटल ब्रीज हटा कर मिट्टी भर कर बराबर करे और कंटीले तार को हटा कर लोहे का गेट लगावे, साथ ही ताला न लगावे।इससे लोगों को आने जाने मे सुविधा होगी।मगर बागान प्रबंधन के अपने तर्क हैं।प्रबंधन के अनुसार चाय पत्ती चोरी होती है, लोग पशुओं को बागान मे छोड़ देते हैं जिससे चाय के पौधों को नुकसान पहुंचता है।प्रदर्शन स्थल पर मोरान राजस्व अधिकारी और खोवांग थाना प्रभारी ने लोगों को समझना बुझा कर वापस भेजा तथा इस विषय पर बागान प्रबंधन से बातचीत कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें