टिंगखांग में तूफान ने मचायी तबाही - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टिंगखांग में तूफान ने मचायी तबाही


दयानंद सिंह


मोरानहाट। सोमवार की शाम तूफान ने मोरान, टिंगखांग में भारी तबाही मचाई है।पहले तेज हवा फिर भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।बड़े बड़े पेड़ उखड़ कर घरों और बिजली की तार पर गिर पड़े।बहुत से घरों के टीन उड़ गए।सबसे ज्यादा तबाही टिंगखांग के भीतरी क्षेत्रों में हुई है।चाय बागानों मे बड़े पेड़ो के गिरने से चाय के पौधों को नुकसान हुआ है। टिंगखांग के विधायक एवं मंत्री विमल बोरा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।मंत्री बोरा ने जिला प्रशासन को तूफान से प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। अभी तक तूफान ने तीन बार तबाही मचाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें