सिलचर से मदन सिंघल
सिलचर के जैन भवन में राजस्थान विप्र परिषद द्वारा भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमे परशुरामजी का पूजन और हवन का कार्यकर्म किया गया जिसमें मुख्य यजमान प्रेम देवी कमल शर्मा को पंडित सीताराम जोशी ने हवन करवाया तथा विधी विधान से पूजन करवाया और अन्य पदाधिकारी रामनिवास तिवाड़ी लालचंद तिवाड़ी प्रमोद शर्मा नंदकिशोर तिवाड़ी अभिषेक जोशी उपस्थित रहे उन्होंने भी आहुति प्रदान की. विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए. भगवान परशुराम चालिसा एवं हनुमान चालीसा पाठ किया गया. सामूहिक प्रसाद के साथ 10 यूनिट का रक्तदान भी कछार कैंसर हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया व आगे भी रक्तदान कि सभी को प्रेरणा मिली इसमें महिला पुरुष एवं युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. सिलचर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया. सभी चाय बागानों एवं बराकघाटी के विप्र बंधुओं को परशुराम जन्मोत्सव में सपरिवार आमंत्रित किया गया.
समारोह में जन कल्याण के कार्यक्रम करने तथा समाज के पिछङे परिवारों को जरुरत के अनुसार सहयोग करने का संकल्प लिया गया. दो साल कोराना महामारी के बाद कार्यक्रम किए जाने से समाज में खुशी तथा उत्साह देखा गया.













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें