अरुणा अग्रवाल
रंगिया। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ और सशस्त्र सीमा बल, 24 वीं वाहिनी, रंगिया के स्थापना दिवस के क्रम में आज रंगिया मोरानजना के हाहारा स्थित एसएसबी की 24 वीं वाहिनी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन बल वाहिनी द्वारा गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के सहयोग से किया गया। जिसमें उपस्थित अभिज्ञ चिकित्सकों ने जवानों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रक्त संग्रह किया। शिविर में बल वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट दीपक सविता सहित 75 उच्च अधिकारी और जवानों ने रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने का नेक काम किया। कार्यक्रम वाहिनी के कमांडेंट दीपक सिंग के दिशानिर्देश में आयोजित किया गया। वहीं बल वाहिनी चिकित्सा विभाग के कमांडेंट डॉ सी के दास के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलता मिली। रक्तदान शिविर के दौरान बल वाहिनी की महिला कार्मिकों ने भी रक्तदान किया तथा कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम में कमांडेंट दीपक सिंग, डिप्टी कमांडेंट दीपक सबिता, वाहिनी चिकित्सा विभाग के कमांडेंट डॉ. सी के दास सहित सभी अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवान शामिल रहे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें