ब्रह्मपुत्र साहित्य सभा ने राम निरंजन गोयनका को श्रद्धांजलि दी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ब्रह्मपुत्र साहित्य सभा ने राम निरंजन गोयनका को श्रद्धांजलि दी



गुवाहाटी।प्रख्यात साहित्यकार रामनिरंजन गोयंका के निधन पर हार्दिक दुःख प्रकट करते हुए ब्रह्मपुत्र साहित्य सभा के अध्यक्ष किशोर कुमार जैन ने बताया कि गोयंका जी की असमिया भाषा और हिंदी भाषा में कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। आकाशवाणी तथा दूरदर्शन केन्द्र से उनकी देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं प्रसारित हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वे हिंदी साहित्य सेवा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। वृहत्तर फैंसी बाजार साहित्य सभा के संस्थापक अध्यक्ष थे ।सन् 2001 में हरियाणा भवन में आयोजित कामरूप जिला साहित्य सभा के 27 वें अधिवेशन के स्वागताध्यक्ष भी थे। इन्होंने गीता प्रेस गोरखपुर से कई धार्मिक पुस्तको का प्रकाशन करवाया।हाल ही में १५ अप्रैल को असम साहित्य सभा के निर्देशानुसार असमीया नव बर्ष पहले बोहाग को निजर दिन पालन करते हुए ब्रह्मपुत्र साहित्य सभा द्वारा उनके निवास स्थान जाकर उनको फुलाम गमछा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की थी। असमिया व हिंदी साहित्य के वे एक स्मरणीय सेतु थे। ब्रह्मपुत्र साहित्य सभा के अध्यक्ष किशोर कुमार जैन ने समस्त साहित्यानुरागी की तरफ उनके निधन पर श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें