ध्यान फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने गौशाला का अवलोकन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ध्यान फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने गौशाला का अवलोकन किया




गुवाहाटी-- देश भर में 47 गौशालाओं का संचालन करने वाली संस्था ध्यान फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुवाहाटी गौशाला का अवलोकन करके गौशाला के कार्य व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे एक मॉडल गौशाला बताया एवं इससे प्रेरणा लेकर फाउंडेशन द्वारा हाजो में निर्माण होने वाली गौशाला में गुवाहाटी के समाज बंधुओं से सहयोग की अपील की। ध्यान फाउंडेशन के अजीत लकरा (लुधियाना) ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना मॉडल गौशाला का निर्माण संभव नहीं हो सकता। देश में हाजो में निर्माणाधीन 48 गौशाला का शिलान्यास फाउंडेशन के गुरु अश्विनी कुमार के कर कमलों से जल्द ही किया जाएगा। गौशाला के चेयरमैन कैलाश लोहिया ने प्रस्तावित गौशाला का नक्शा बनाकर एक कुशल नेतृत्व तैयार करने का सुझाव दिया। हैदराबाद से फाउंडेशन के सदस्य दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि हैदराबाद गौशाला में साल भर में 5 हजार गोवंश को तस्करों से छुड़ाकर उनकी सेवा का जिम्मा उठाया है। बंगलुरु से फाउंडेशन की नंदिनी ने कहा कि जो नंदी या गाय हमारी शरण में आते हैं उनको हम वापस कसाई के पास नहीं जाने देते हैं। फाउंडेशन के सदस्य गायत्री ने सभी को फाउंडेशन से जुड़कर गौशाला निर्माण में सहयोग देने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल का गुवाहाटी गोशाला समिति की तरफ से फुलाम गमछा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गौशाला के लोकनाथ मोर,प्रदीप भुवालका,ललित धानुका, रामावतार बुडाकिया, ओमप्रकाश खंडेलवाल, सागरमल बुडाकिया के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें