महिला दौड़ में नीलम अग्रवाल ने आसाम का परचम लहराया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महिला दौड़ में नीलम अग्रवाल ने आसाम का परचम लहराया



गुवाहाटी-- चेन्नई में आयोजित 42वां फिलिप कैपिटल नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में 50 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की 400 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में गुवाहाटी की नीलम अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर गुवाहाटी का नाम रोशन कर दिया है।इस अवसर पर आसाम मास्टर्स एथलेटिक टीम के टीम मैनेजर जतिंद्रनाथ ब्रह्म ने कहा कि यह दौड प्रतिस्पर्धा 27 अप्रैल से 1 मई तक चेन्नई में आयोजित की गई थी। जिसमें नीलम अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आसाम का नाम रोशन कर दिया है। गौरतलब है कि नीलम अग्रवाल खिलाड़ी के अलावा सांस्कृतिक दिशा में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती आ रही है। इनके पति दुर्गा अग्रवाल के साथ उन्होंने गुवाहाटी के प्रसिद्ध बिहू मंच पर बिहू का प्रदर्शन कर असमिया समाज में प्रशंसा का पात्र बन गई है। हर वर्ष गुवाहाटी के लताशील बिहू सम्मेलन, न्यू गुवाहाटी बिहू सम्मेलन एवं विभिन्न मंचों पर इन्होंने बिहू नृत्य का प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ बिहू दंपति का पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें