अंतर्राष्ट्रीय मजदुर दिवस पर गुवाहाटी ग्रेटर ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अंतर्राष्ट्रीय मजदुर दिवस पर गुवाहाटी ग्रेटर ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

 


मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय मजदुर दिवस पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सत्र २०२२-२३ के शाखा अध्यक्ष पंकज कुमार भूरा के कार्यकाल का प्रथम रक्तदान शिविर फैंसी बाजार स्थित शनि मंदिर चाराली में आयोजित किया गया। रक्तदान सयोंजक नितिन जैन एवं रीतेश अग्रवाल ने बताया कि GMCH के द्वारा मोबाइल ब्लड डोनेशन बस उपलब्ध करवाई गयी थी एवं इस शिविर में करीब ४० जनो का रक्तदान के लिए रजिस्ट्रशन किया गया जबकि रक्दान सिर्फ २७ जन का ही संभव हो पाया। शाखा सचिव संदीप सेखानी ने बताया कि इस शिविर में शाखा के संस्थापक अध्यक्ष रितेश खटेढ़ ने ५५ वीं वार एवं पूर्व शाखाअध्यक्ष श्री महेंद्र सेठिया ने ७८ वीं वार रक्तदान करके शाखा का मान बढ़ाया। समाज सेवी श्री भाग चंद जैन ने शिविर में उपस्थित होकर शाखा सदस्यों का उत्साहवर्दन किया। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रान्तीय रक्त सयोंजक ईशांत जीतानी ने भी शिविर में अंश ग्रहण किया। उपरोक्त जानकारी शाखा द्वारा जारी प्रेष विज्ञप्ति में दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें