गोलाघाट में स्वयं सहायक समूहों ने 150,000 राष्ट्रीय ध्वज बनाने का लक्ष्य - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में स्वयं सहायक समूहों ने 150,000 राष्ट्रीय ध्वज बनाने का लक्ष्य

अमित नागोरी 
 
गोलाघाट जिले में आगामी 13 से 15 अगस्त तक घर-घर राष्ट्रीय गौरव लहराने हेतु लिए गए कार्यक्रम हर-घर तिरंगा को सफल करने के उद्देश्य से असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, गोलाघाट के तहत स्वयं सहायक समूह द्वार राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है । जिले में स्वयं सहायक समूहों ने 150,000 झंडे बनाने का लक्ष्य रखा है।  विभिन्न विकास क्षेत्रों के तहत स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज बिक्री केंद्र स्थापित किए गए हैं।

 जिला उपायुक्क्त मृगेश नारायण बरुआ ने जिला परियोजना प्रबंधक, असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, गोलाघाट से कई ध्वज खरीदे और लोगों से कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए भाग लेने का आग्रह किया।

जिला परिषद के सीईओ धीरज दास ने भी कई झंडे खरीदे और कार्यक्रम में भाग लिया।  गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के तहत जिले के हर विकास क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जा रहे हैं । 
जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के परियोजना निदेशक अविनाश सैकिया द्वारा कई स्थानों पर दुकानों का उद्घाटन किया गया । गोलाघाट पश्चिम विकास खण्ड बोकाखात अंतर्गत विकास अंचल अधिकारी के कार्यालय के सामने तथा गोलाघाट उत्तर विकास खण्ड, देरगांव के अंतर्गत कुरालगुड़ी चारियाली में दुकानें स्थापित की जायेंगी । 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```