गोलाघाट: सांप के काटने और आपात स्थिति में चिकित्सा पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: सांप के काटने और आपात स्थिति में चिकित्सा पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

अमित नागोरी 

मोरोंगी सर्कल के अंतर्गत कुरुका गांव के कुरुका एमईएस में आज 19 जुलाई से 20 जुलाई 2022 तक सांप के काटने और आपात स्थिति में चिकित्सा  पर सखी स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

डॉ अरुण चन्द्र महंत सह स्वास्थ्य सेवा निदेशक गोलाघाट ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीपीआर सहित मेडिकल इमरजेंसी पर सत्र लिया ।

शहीद कुशल कुंवर सिविल अस्पताल के वरिष्ठ एम एंड एचओ डॉ रॉबिन तामुली ने सांप के काटने और प्राथमिक चिकित्सा पर वक्तव्य प्रदान किया । डॉ राकेश बा, एम एंड एचओ-आई,ने  मेडिकल इमरजेंसी मैनेजमेंट और  बिकाश सैकिया, उप सहायक  नियंत्रक (कनिष्ठ नागरिक सुरक्षा) गोलाघाट ने प्राथमिक चिकित्सा और त्रिकोणीय पट्टी के उपयोग पर  सत्र लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र अधिकारियों, आपदा प्रबंधन सहित कुल 21 सखी प्रतिभागियों ने भाग लिया।  डॉ अनंत कुमार  बरुआ, एसडीएम एवं एचओ के साथ अग्नि सुरक्षा विभाग, एनआरएल, डीपीओ, डीडीएमए, गोलाघाट के अधिकारी भी प्रशिक्षण में उपस्थित थे।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```