अमित नागोरी
26 जुलाई को देश के विभिन्न स्थानों के साथ गोलाघाट के खूमटाइ में भी कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया । कारगिल शहीद कैप्टन जिंटू गोगोई के गृह गांव खूमताई में उनके परिवार और जासिंहफा लेखिका समारोह के सहयोग से विजय दिवस का आयोजन किया गया । मालूम हो आज से 22 वर्ष पूर्व पाकिस्तान सेना के साथ युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देकर कैप्टन जिंटू गोगोई शहीद हुए थे । कैप्टेन जिंटू के पिता ठगिराम गोगोई और माता दुलु प्रभा गोगोई के उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम के साथ उक्क्त दिवस का पालन किया गया । इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा ने लहराया । इस दौरान वीर शहीद के समाधि स्थल में फोटो के आगे दीप प्रज्वलन खुमताई विधायक मृणाल सैकिया ने किया । इस मौके पर एक अभिनन्दन ग्रन्थ का भी अनावरण किया गया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें