मायुमं बरपेटा रोड द्वारा आर्ट आफ लिविंग शिविर सौल्लास संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं बरपेटा रोड द्वारा आर्ट आफ लिविंग शिविर सौल्लास संपन्न

मारवाड़ी युवा मंच बरपेटा रोड शाखा ने स्वास्थ्यवर्धक प्रकल्प आर्ट आफ लिविंग का पांच दिवसीय शिविर अति सफलता पूर्वक सम्पादित किया।20 जुलाई से आंरभ इस शिविर में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और लाभान्वित हुए। 20 जुलाई को तेरापंथ भवन में शिविर का उद्घाटन गुरूजी विनोद जी रारा एवं शाखाध्यक्ष लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने द्विप प्रज्वलन कर किया। प्रतिदिन सुदर्शन क्रिया,भ्रस्तिका प्राणायाम,उज्जयी ब्रैथ, हैप्पीनेस कोर्स जैसी महत्वपूर्ण क्रियाओं के साथ सकारात्मक प्रेरणाप्रदारक सेशन संपादित किये गये। शिविर के चौथे दिन वैदिक पद्धति से अंखड श्री शिवरूद्राभिषेक एवं सत्संग का सुंदर आयोजन किया गया जिसमें गुरूवर के भजन अलंकारों से समाजबंधु झूम उठे। पांचवें दिन के शिविर में विभिन्न क्रियाएं, प्राणायाम के साथ भिन्न भिन्न मोटिवेशनल क्रिड़ाओं के साथ ऐसा संमा बंधा कि प्रतिभागियों के मानस में आजीवन यादगार के रूप में अंकित हो उठा।सभी प्रतिभागियों इस शिविर का लाभ उठाकर आल्हादित हूए तथा सभी प्रतिभागियों ने मायुमं द्वारा आयोजित शिविर की मुक्त कंठ से प्रसंशा की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के बिच प्रतिस्पर्धा रखी गयी, पुरुष श्रृंखला में गिरधारी शर्मा एवं महिला श्रृंखला में निशा दुगड़ विजेता रहे। आर्ट आफ लिविंग शिविर को सफल बनाने में मायुमं बरपेटा रोड की संयोजक समिति के सदस्य विजय माहेश्वरी, अंजनी जाजोदिया, मनिष राठी, नंदिता सराफ, श्वैता बांठिया, पुजा खेतावत ने भरपूर मेहनत की जिसकी वजह से कार्यक्रम सराहनीय तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी शाखा के जनसंपर्क प्रभारी चेतन धिरासरीया द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें