काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के वन्य जीवों के हित में केंद्रीय परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के वन्य जीवों के हित में केंद्रीय परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा गया

अमित नागोरी 

भारत सरकार (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) द्वारा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्रह्मपुत्र पर प्रस्तावित दो पुल के निर्माण के संदर्भ में गोलाघाट के वरिष्ठ पत्रकार तथा पर्यावरणविद अपूर्ब बल्लभ गोस्वामी ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवों के हित में गोहपुर से नुमालीगढ़ को जोड़ने वाली सड़क के कार्य में तेजी लाने के लिए आज गोलाघाट जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुआ के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा है । उन्होंने ने कलियाबोर-तेजपुर-गोहपुर-नुमालीगढ़ सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है । 

मालूम ही गोहपुर से नुमालीगढ़ को जोड़ने वाली फोर लेन सड़क का काम 2014 में शुरू होना था, लेकिन पिछले आठ साल से यह काम लालफीताशाही में है। श्री गोस्वामी ने अपने ज्ञापन में कहा है कि हर साल कई दुर्लभ जानवरों को एनएच 37 सड़क पार करने की कोशिश में वाहनों द्वारा कुचल दिया जाता है और ये बाढ़ के दरमियान ज्यादा होता है । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें