पूजा माहेश्वरी
नागरिकों में जागरूकता फैलाने की कोशिश में लगा प्रशासन
संगठनों को आगे आने की अपील
नगांव। गत जून महीने से नगांव जिला में जापानी एनकेफ्लाइटिज संक्रमण के बढ़ने से जिला प्रशासन चिंतित हैं और संक्रमण नहीं फैलने हेतू लोगों को जागरुक कर रहा है । जापानी एनकेफ्लाइटिज संक्रमण की रोकथाम के लिए नगांव जिला मलेरिया विभाग तरह तरह के उपाय कर रहा है परन्तु संक्रमण तेजी से फैल रहा है । नगांव जिला स्वास्थ्य विभाग भी जापानी एनकेफ्लाइटिज संक्रमण के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है तथा संगठनों से भी अपील कर रहा है कि जापानी एनकेफ्लाइटिज संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न संगठन आगे आ कर कार्य करें । अभी तक दो एक संगठन ही जापानी एनकेफ्लाइटिज संक्रमण के लिए लोगों को जागरूक करने के कार्य में आगे आया है । इन संगठनों ने जिला के नोनोई , सालमारी बजार, पानीखाईती, पाखिमरिया आदि अंचलों में जागरूकता फैलाने के लिए काम कर रहे हैं । इन जागरूकता सभाओं में जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी सांतनु शर्मा , कंस्लटेंट शहनाज़ बेगम आदि उपस्थित थे । इस वर्ष दो बार आई बाढ़ से जिला के कामपुर,रोहा और नगांव सदर राजस्व चक्र के अंचलों में काफी नुकसान हुआ है । बाढ़ की विभीषिका को झेलने के बाद अब जापानी एनकेफ्लाइटिज संक्रमण को झेल रहे हैं । अब तक जिन संगठनों ने जापानी एनकेफ्लाइटिज संक्रमण क्षेत्र में रोकथाम और जागरूकता अभियान चलाया है उन संगठनों ने बताया कि मच्छर मारने हेतू दिया जाने वाला धुआं व अन्य मच्छर मारने की दवाईयों की जरूरत ज्यादा है तो प्रशासन को इन सब बातों पर ध्यान देना जरूरी है । जापानी बुखार में अब तक 35 लोग संक्रमित हुए हैं और पांच मरीजों की मृत्यु हुई है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें