मारवाड़ी युवा मंच, नगांव समृद्धि शाखा का नि:शुल्क बुस्टर वैक्सीनेशन शिविर सफलतापूर्वक जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच, नगांव समृद्धि शाखा का नि:शुल्क बुस्टर वैक्सीनेशन शिविर सफलतापूर्वक जारी

पूजा माहेश्वरी

नगांव। मारवाड़ी युवा मंच नगांव समृद्धि शाखा ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ दिनांक 18 जुलाई सोमवार को श्री मारवाड़ी पंचायत भवन के नीचे तल्ला में  किया जो शनिवार दिनांक 23 जुलाई तक सफलतापूर्वक जारी था और आगे भी कई दिनों तक जारी रहेगा। 

इस वैक्सीन शिविर में 12 से 15 वर्ष एवं 16 से 18 वर्ष की उम्र वालों को प्रथम एवं द्वितीय डोज प्रदान की जा रही है साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज प्रदान की जा रही हैं।  शिविर में कोवैक्सीन, कोविशिल्ड के अलावा कोरवीवैक्स नामक तीनों वैक्सीन की व्यवस्था उपलब्ध की गई है । अब तक 6 दिनों के शिविर में   लगभग 2150 से भी अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया है  जिसके अंतर्गत कोवैक्सीन की 469, कोविशिल्ड की 1641, तथा कोरवीवैक्स की 40 डोज प्रदान की गई है । शारीरिक रूप से अक्षम लोग जोकि शिविर में नहीं आ पा रहे हैं उनके लिए उनके निवास स्थान पर जाकर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था शाखा द्वारा की जा रही है। शिविर को सुचारू रूप से चलाने हेतु समाज के लोग आगे बढ़कर सहयोग कर रहे हैं अब तक के शिविर के सहयोगी रहे भागचंद सुरेश कुमार जैन (सरावगी), श्याम सुंदर सज्जन कुमार गाड़ोदिया, एवं श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम के सौजन्य से शिविर चलाने में आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के दल एवं प्रभारी के साथ-साथ शिविर  के सहयोगी सुरेश कुमार जैन, सज्जन कुमार गाड़ोदिया, श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम के अध्यक्ष अजित  माहेश्वरी व सचिव विनोद गुजरानी का फुलाम गमोछा से अभिनंदन किया गया।

शिविर के सफल संचालन में समृद्धि शाखा के सलाहकार पवन किल्ला एवं अरुण नागरका का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है । शिविर में मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष ललित कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा, गोपाल गौशाला के अध्यक्ष सांवरमल खेतावत, समाजसेवी सुरेश शर्मा, कमल आलमपुरिया, मुकेश पोद्दार, करण अग्रवाल के साथ-साथ समाज के कई वरिष्ठ जनों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपना सुझाव समृद्धि शाखा को प्रदान किया है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की अध्यक्षा लता पारीक, सचिव निमिषा अग्रवाल, मुस्कान जाजोदिया, पूजा केजरीवाल, हीरा गाड़ोदिया, पायल डागा, पार्षद  हेमा झवर, पिंकी नागरका, सारिका झंवर, रितिका मोर,  निशा चौधरी सहित सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा है। कार्यक्रम की सफलता हेतु शाखाध्यक्षा लता पारीक एवं सचिव निमिषा अग्रवाल ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें