पूजा माहेश्वरी
चैंपियंस आफ द चैंपियन जूनियर शाखा में रोमान हजारिका, ईशरानी वैश्य और सीनियर शाखा में देवी दैमारी, देवजीत शर्मा रही
नगांव । डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी प्रेक्षागृह में दो दिवसीय 44वां अखिल असम पंजा चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया ।असम आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के तत्वावधान में और नगांव समिति के सहयोग से दो दिवसीय पंजा चैंपियनशिप में शनिवार की शाम मुख्य अतिथि के रूप में असम सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत ने उपस्थित हो कर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खेल और खिलाड़ियों के प्रति समर्पित भाव को व्यक्त किया । उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा सभी नये व पुराने खिलाड़ियों की उन्नति के लिए हर तरफ से और हर समय पर तैयार है । अपने संबोधन के बाद स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने असम आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के सचिव देवोजीत शर्मा के साथ पंजा खेल सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई की ।असम आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के टेक्निशियन डाइरेक्टर विवेकानंद हजारिका के संचालन में शनिवार से आरंभ हुई पंजा चैंपियनशिप के विभिन्न किलो ग्राम में खिलाडियों को विजय घोषित किया गया । पुरुष वर्ग में 50किलो ग्राम में अमृत वैश्य प्रथम स्थान और हितेश डेका दूसरे स्थान पर रहे । जुनियर वर्ग में 55 किलो ग्राम में शिव देवनाथ (होजाई) प्रथम और ज्योतिष्मान सइकिया (शोणितपुर) दूसरे स्थान पर रहे । , जुनियर वर्ग के 60 किलो ग्राम में कृष्ण राय (नगांव) प्रथम स्थान पर और अभय दास (शोणितपुर) दूसरे स्थान पर रहे । जुनियर शाखा 65 किलो ग्राम में वुमन हजारिका (नगांव)प्रथम स्थान और विकास बोरा (शोणितपुर) दूसरे स्थान पर रहे । सीनियर वर्ग पुरुष 55 किलो ग्राम में विद्युत बोरा (कामरुप)प्रथम व अविनाश बोरा (गोलाघाट) द्वितीय स्थान पर रहा ।60 किलो ग्राम में दीपांकर दास (कामरुप) प्रथम व आफरुप अहमद (शोणितपुर) दूसरे स्थान पर रहे ।65 किलो ग्राम में रशिदुल अली (कामरुप) प्रथम और अविनाश हजारिका (कामरुप) दूसरे स्थान पर रहे ।70 किलो ग्राम में नूर अली (कामरुप) प्रथम व जियाद अहमद (कामरुप) दूसरे स्थान पर रहे ।75किलो ग्राम में अमंबर उपाध्याय (होजाई) प्रथम व पलाश सइकिया (गोलाघाट) दूसरे स्थान पर रहे ।80 किलो ग्राम में संजु बोरा (कामरुप) प्रथम व सहजान अली (नगांव) दूसरे स्थान पर रहे । जुनियर महिला शाखा 45 किलो ग्राम में तनिषा शर्मा (कामरुप) प्रथम स्थान पर रही ।50किलो ग्राम वर्ग में मनिकुंतला दत्त (गोलाघाट) प्रथम स्थान पर रही ।55किलो ग्राम में ईशा रानी वैश्य (कामरुप) प्रथम स्थान पर रही ।60किलो ग्राम में मिनाक्षी पेगु (गोलाघाट) ,70 किलो ग्राम में संगीता पेगु (गोलाघाट) प्रथम स्थान पर रही ।इधर चैंपियन आफ दा चैंपियन जुनियर शाखा में (पुरुष)रुमान हजारिका (नगांव) और जुनियर महिला शाखा में ईशारानी वैश्य विजयी घोषित किए गए हैं । सीनियर शाखा के ( पुरुष) देवोजीत शर्मा (कामरुप) चैंपियन आफ दा चैंपियन खिताब पर कब्जा जमाया है । विजेताओं को नगांव महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ शरत बरकटोकी और नगांव के उप पुलिस अधीक्षक त्रिदीप कुम्बंग ने पुरस्कार प्रदान किए ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें