ड्रीम हाउस म्यूजिक एंड फिल्म एकेडमी में पूर्वोत्तर सहित देशभर से 52 लघु फिल्मों ने भाग लिया
गुवाहाटी 30 जुलाई: असम सहित पूर्वोत्तर के युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने के उद्देश्य से ड्रीम हाउस म्यूजिक एंड फिल्म एकेडमी की ओर से पहली बार "डीप फोकस स्टूडेंट शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (डीएफएसएसएफएफ)" का आयोजन किया गया है। अकादमी परिसर में आयोजित इस लघु फिल्म समारोह का उद्घाटन ड्रीम हाउस प्रोडक्शनज की निर्देशिका श्रीमती नीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
दो दिवसीय इस लघु फिल्म महोत्सव में पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र फिल्म निर्माताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि डीएफएसएसएफ महोत्सव के पहले संस्करण में छात्रों द्वारा विभिन्न सामाजिक प्राकृतिक व अन्य मुद्दों पर आधारित 52 लघु फिल्मों हमें प्राप्त हुई। इनमें से शीर्ष 20 का चयन किया गया और अन्य 10 फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग की गई। असमिया फिल्म निर्माता खंजन किशोर नाथ की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कार्बी लघु फिल्म 'काचिचिनिथु' को इस उत्सव में उद्घाटन फिल्म के रूप में प्रदर्शित किया गया और निर्देशक ने स्वयं स्क्रीनिंग के समय उपस्थित रहकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया। जूरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म समीक्षक तथा कान, मॉस्को, बुसान और काहिरा जैसे विभिन्न फिल्म समारोहों में जूरी सदस्य रह चुके बिटोपन बोरबोरा के साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध छायाकार तथा बॉर्डर व एलओसी जैसी फिल्मों में डीओपी रह चुके करीम खत्री, कोलकाता से निर्देशक राज मुखर्जी और अकादमी से तुली रॉय, राणा संतोष कमल और गौतम चक्रवर्ती की टीम ने प्राप्त हुई 52 लघु फिल्मो में से सर्वश्रेष्ठ फिल्म चयन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्वश्रेष्ठ फिल्म और अन्य श्रेणियों जैसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ संपादक, सर्वश्रेष्ठ छायाकार, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन आदि को पुरस्कार रविवार को आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे। पुरस्कार विजेता अपने भविष्य के प्रयास के लिए ड्रीम हाउस म्यूजिक और फिल्म अकादमी के साथ जुड़ सकते हैं। दो दिवसीय "डीप फोकस स्टूडेंट शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल" का समापन रविवार को विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें