लखीमपुर ATASU ने भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंगुरलता डेका से माफी मांगने की की मांग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर ATASU ने भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंगुरलता डेका से माफी मांगने की की मांग

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

माफी न मांगने पर अहोम बहुल इलाकों में लगेगी प्रवेश पर रोक

लखीमपुर। अखिल ताई असोम छात्र संस्था की लखीमपुर जिला समिति के अध्यक्ष चाऊ प्रदीप गोगोई, चाऊ टंकेश्वर गोगोई ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंगुरलता डेका के नेतृत्व में कांग्रेस विरोधी जो आंदोलन किया गया था उस आंदोलन के दौरान राहुल गांधी मुदाबाद के नारो के साथ साथ अहोम जाति मुर्दाबाद के जो नारे लगाए गए उसकी उन्होने कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि है बार बार अलग-अलग बहाने से जिस प्रकार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतृत्व द्वारा अहोम लोगों का अपमान किया जा रहा है उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । संस्था ने अंगुरलता डेका को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की घटिया राजनीति से वह दूर रहें वरना इसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ेगा । उन्होने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे अब संदेह हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अहोम समुदाय पर कुटिल राजनीति करने लगी है। उन्होने कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आंदोलन  करे उससे उन्हे कोई लेना देना नही लेकीन उस आन्दोलन के माध्यम से अहोम समुदाय का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा। उन्होने भाजपा अध्यक्ष के द्वारा किए गए इस अपमान को एक सोची समझी साजिश करार देते हुए इस साजिश की निंदा करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंगुरलता डेका को अपनी इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की हैं अन्यथा अहोम बहुल इलाकों में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंगुरलता डेका के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी जिसका सीधा सीधा असर सन्  2024 और 2026 के चुनावों में परिणाम पर भी पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें