मायुमं नगांव समृद्धि शाखा का दस दिवसीय बुस्टर वैक्सीनेशन शिविर सफलतापूर्वक संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं नगांव समृद्धि शाखा का दस दिवसीय बुस्टर वैक्सीनेशन शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

पूजा माहेश्वरी

कुल 3555 लोगों को वैक्सीन प्रदान की गई

अन्य संस्थाओं ने दिया आर्थिक सहयोग
        
नगांव । मारवाड़ी युवा मंच नगांव समृद्धि शाखा के तत्वावधान में और नगांव जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड 19 महामारी से लडने हेतु सुरक्षा कवच के रुप में वैक्सीनेशन शिविर का दस दिवसीय आयोजन वृहस्पतिवार को संपन्न हो गया । उल्लेखनीय है कि उक्त वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ 18 जुलाई को धिंग रोड स्थित श्री मारवाड़ी पंचायत भवन के निचे तल्ला  में हुआ था और वृहस्पतिवार तक वैक्सीनेशन शिविर में कुल 3555 लोगों को वैक्सीन व बुस्टर डोज प्रदान की गई । दस दिवसीय शिविर में 12 वर्ष से 15 वर्ष तथा 16 वर्ष से 18 वर्ष की उम्र वालों को पहली और दूसरी डोज प्रदान की गई और 18 वर्ष से अधिक आयु वाले को पहली, दूसरी और बुस्टर डोज प्रदान की गई । कुल 3555 वैक्सीन के अंतर्गत 822 को को वैक्सिन ,2631 को कोविशिल्ड और 102 लोगों को कोरवीवैक्स प्रदान की गई । समृद्धि शाखा के सलाहकार पवन किल्ला और अरुण नागरका ने बताया कि जो लोग शारीरिक रूप से अक्षम थे उनके निवास पर भी जा कर उक्त सेवा का लाभ दिया गया । दस दिवसीय शिविर को चलाने में समाज के विभिन्न लोगों ने व संस्थाओं ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया । जिसमें प्रमुख थे भागचंद सुरेश कुमार जैन (मामाजी) , श्याम सुंदर सज्जन कुमार गाड़ोदिया , श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम ,ए सी एम् ई सेल्स कारपोरेशन (सिकंदराबाद ), झुमर मल विजय कुमार केजरीवाल , कैलाश करण ढाणीवाल एवं भडेच परिवार । आयोजकों के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी , सहयोगी कर्मचारी और आर्थिक सहयोग देने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के पदाधिकारियों को फुलाम गमोछा से अभिनंदन किया गया । दस दिवसीय इस शिविर में समय समय पर श्री मारवाड़ी पंचायत के मंत्री रतन जाजोदिया , मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कोठारी , निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा , पूर्व सचिव अजित माहेश्वरी ,मायुम के प्रांतीय सहायक मंत्री विनीत मोर , नगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मुंदड़ा , मायुम नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष कमल आलमपुरिया , नगांव राजस्थानी युवक संघ के उपाध्यक्ष मुकेश पोद्दार , पत्रकार पूजा माहेश्वरी , समाजिक कार्यकर्ता सुरेश शर्मा , सज्जन कुमार गाड़ोदिया के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोगों ने शिविर में आकर आयोजको का हौसला बढ़ाया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समृद्धि शाखा की अध्यक्ष लता पारिक ने अपनी शाखा की  कार्यकारी अध्यक्ष पूजा केजरीवाल , सचिव निमिषा अग्रवाल , मुस्कान जाजोदिया , हीरा गाड़ोदिया ,पायल डागा , पार्षद हेमा झंवर , पिंकी नागरका ,सारिका झंवर , रितिका मोर ,निशा चौधरी , ज्योति दुगड़ सहित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें