बीएसएनएल में तीज त्यौहार का उत्सव आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बीएसएनएल में तीज त्यौहार का उत्सव आयोजित

गुवाहाटी। बीएसएनएल के टेलीकॉम वूमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (टी डब्ल्यू डब्ल्यू ओ )द्वारा हरियाली तीज पर्व को बीएसएनएल मल्टी पर्पज हाल, पानबाजार में मनाया गया। इस अवसर पर  वेलफेयर की अध्यक्षा संदीप्ता पही ने बताया कि सावन मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को महिलाएं शिव-पार्वती का विशेष पूजन करती हैं। सभी महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहने पूरी साज श्रृंगार के साथ यह उत्सव मनाती हैं और झूला झूलती हैं। इसे ही हरियाली तीज कहा जाता है। हरियाली तीज ज्यादातर उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, बिहार आदि राज्यों में ज्यादा प्रसिद्ध है। बीएसएनएल के टी.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ओ ने पहली बार इस त्योहार का आयोजन किया। इस में बीएसएनएल पानबाजार की सभी महिला सदस्याओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में खेलकूद, सांस्कृतिक अनुष्ठान और तीज रानी आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। त्योहार का विशेष आकर्षण यह था कि सभी महिलाए हरे रंग के कपड़े पहने हुए थी और कार्यक्रम के अंत में सभी ने तीज का मुख्य पर्व झूला झूलने का भी आनंद लिया।

इस त्योहार में  मुख्य रूप से  टी.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ओ की अध्यक्षा  संदीप्ता पही, सहायक अध्यक्षा  ज्योति शर्मा और अन्य सदस्याए मंजू शर्मा, नीना गर्ग, शिखा प्रजापति, जयश्री सुखा, मामोनी दास, वंदना गर्ग, आयेशा सिद्धकी ने भाग लिया।

यह जानकारी बी एस एन एल के जनसंपर्क अधिकारी सौरव बोरगौहाई ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें