गोलाघाट में ओलंपिक शिखा (फ्लेम) दौड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में ओलंपिक शिखा (फ्लेम) दौड़

अमित नागोरी 

गुवाहाटी के 27 जुलाई से आयोजित होने वाले युवा ओलिंपिक के मद्देनजर आज गोलाघाट ओलिंपिक शिखा (फ्लेम) दौड़ का आयोजित किया गया । असम ओलिंपिक संस्था के सह सचिव अमल नारायण पटवारी ने ओलिंपिक शिखा (फ्लेम) जिला क्रीड़ा संस्था के अध्यक्ष डॉ अजित बरुवा और जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा को अर्पण किया । जागरूकता पैदा करने के लिए गोलाघाट में एक रैली के माध्यम से क्रीड़ा संघ के विभिन्न विभागों के एथलीटों द्वारा ओलंपिक मशाल को ले जाया गया।

इस कार्यक्रम में असम ओलंपिक संघ के सदस्य अमल कांति सिन्हा, क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष डॉ. अजीत बरुआ, साधरण सचिव संजीव हैंडिक , उपाध्यक्ष डॉ. नृपेन बरुआ, दिनेश गोगोई, जिला खेल अधिकारी सैमी शाकिया और अन्य लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन असम ओलिंपिक संस्था के सह सचिव संजीव हैंडिक ने किया । रैली गोलाघाट नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए निकली । 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें