मदन सिंघल
धर्म कर्म में अग्रणी भूमिका अदा करने वाला माहेश्वरी सभा पूरे सावन महीने में घर घर ओम नमोः शिवाय जाप कर रहे हैं जिसमें माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा सभी प्रबंध किया जाता है.हर धार्मिक कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के पुरुष महिला एवं युवाओं सहित बच्चे भी शामिल होते हैं.
माहेश्वरी सभा द्वारा सालभर हर शनिवार को घर घर हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है.सावन के तीसरे सोमवार को कावङ यात्रा धूमधाम से निकालने के लिए तैयारी की जा रही है.
शिलचर में संख्या में कम परिवार होने के बावजूद धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सालभर करते हैं. रामनगर में काबरा परिवार द्वारा प्रदत भूमि पर अत्याधुनिक माहेश्वरी भवन भी बनाया जा रहा है.







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें