दक्षिण पश्चिम रंगिया आंचलिक हरिमंदिर प्रांगण में कोविड टीकाकरण शिविर का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दक्षिण पश्चिम रंगिया आंचलिक हरिमंदिर प्रांगण में कोविड टीकाकरण शिविर का शुभारंभ

देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रंगिया में कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा और रंगिया विधान सभा क्षेत्र के विधायक तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता के साथ रंगिया में उपस्थित होकर रंगिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोहखोली गाँव के दक्षिण पश्चिम रंगिया आंचलिक रास हरिमंदिर में सी एच सी द्वारा स्थापित किये गए इस कोविड तृतीय डोस के टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया। मालूम हो कि इस केंद्र में 18-59 उम्र के व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण की तृतीय डोस मुफ्त लगायी जाएगी। जोकि अगले 75 दिनों तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें