राजधानी विस्तार के विरोध में जनजातीय संगठनों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राजधानी विस्तार के विरोध में जनजातीय संगठनों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

गुवाहाटी। राजधानी गुवाहाटी के क्षेत्र विस्तार की घोषणा किए जाने के बाद से जनजाति दल, संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सोनापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 को अवरूद्ध कर जनजातीय संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

डिमोरिया जिला ट्राइबल संघ की अगुवाई में विभिन्न संगठनों द्वारा सोनापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसकी वजह से पुलिस को कुछ समय के लिए जगह-जगह वाहनों को रोकना पड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा द्वारा राजधानी का क्षेत्र विस्तार कर जागीरोड तक के क्षेत्र को राजधानी में शामिल किये जाने की घोषणा के बाद से जनजातीय संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं।

जनजातीय संगठनों ने मंगलवार को सोनापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 को अवरूद्ध कर यातायात को ठप कर दिया। अवरोध की वजह से ऊपरी और निचले असम तक जाने वाले हजारों वाहन बीच रास्ते में ही फंसे रहे। वहीं जोराबाट, सोनापुर, खेत्री, जागीरोड पुलिस वाहनों को एहतियातन जगह-जगह कुछ समय के लिए रोके रखा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को जल्द से जल्द वापस नहीं लिया जाता है तो आने वाले समय में हम और भी जोरदार तरीके से गणतांत्रिक आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा दो मांगों को लेकर सोनापुर राजस्व चक्र अधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें