बाक्सा (असम)। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम की टीम ने घूस लेने के आरोप में बाक्सा जिला के संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य सेवा) के प्रधान सहायक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर दी।
जीपी सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम की टीम द्वारा बाक्सा जिला मुख्यालय मुसलपुर में संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) के कार्यालय में आज जाल बिछाया गया। प्रधान सहायक बिपिन कलिता को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय टीम पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपित से पूछताछ कर रही है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें