गोलाघाट मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गोलाघाट दौरा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गोलाघाट दौरा

अमित नागोरी

मारवाड़ी सम्मेलन गोलाघाट एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की गोलाघाट शाखा ने आज अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री संजय हरलालका का गोलाघाट में हार्दिक स्वागत करते हुए उनका अभिनन्दन किया । इस मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी की अध्यक्षता में आयोजित सभा मे , कार्यवाहक सचिव प्रदीप अग्रवाल , प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप नावका , रमेश कुमार चांडक , प्रांतीय सलाहकार कैलाश काबरा , प्रांतीय महामंत्री अशोक अग्रवाल , प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल ,  राष्ट्रीय महामंत्री संजय हरलालका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया । स्वागत वक्तव्य गोलाघाट मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी ने दिया । प्रदीप नावका द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया तो जगदीश शर्मा द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री संजय हरलालका का संक्षिप्त परिचय दिया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया का अभिनन्दन स्थानीय शाखा अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्वोत्तर अध्यक्षा नमिता जालान ने किया । वही राष्ट्रीय सचिव महामंत्री हरलालका का अभिनन्दन स्थानीय शाखा के कार्यवाहक सचिव प्रदीप अग्रवाल और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्वोत्तर सचिव अनुरेखा बाकलीवाल ने किया । इस मौके पर मंच पर आसित सभी पदाधिकारियों का अभिनन्दन असमिया संस्कृति के तहत किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप खेतान ने किया । स्वागत गीत मंजू कनोई , रेखा पटवारी , राजकुमारी बियानी और पिंकी जालान ने प्रस्तुत किया । 










प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया के गोलाघाट आगमन पर सभी समाज बंधुओं में उत्साह की सराहना की । साथ ही श्री अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया और प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल के सबल नेतृत्व की सराहना की । उन्होंने सभी से मारवाड़ी समेल्लन से जुड़ने को कहा ।  

राष्ट्रीय महामंत्री संजय हरलालका ने कहा कि मारवाड़ी समेल्लन आपका है । श्री हरलालका ने वर्तमान मारवाड़ी समाज के समक्ष विवाह की समस्या , जनसंख्या की समस्या , वही उच्च शैक्षिक योग्यता के कारण बढ़ती विवाह संबंधित समस्या के बारे में चर्चा की । उन्होंने वर्तमान पारिवारिक संबंधों पर भी चर्चा की और सभी महिला - पुरुष को आत्म विश्लेषण करने को कहा ।उन्होंने सभी से मारवाड़ी में बोलचल करने का भी अनुरोध किया । 

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने स्थानीय समाज बंधुओं के उपस्थिति को देखकर अभिभूत हुए और सराहना की । साथ ही गोलाघाट मारवाड़ी समेल्लन को शक्तिशाली बनाने हेतु सभी समाज के लोगो से  अनुरोध किया । 

इस मौके पर जगदीश शर्मा , मनोज जलान , सुनील जलान  , पवन बाहेती , प्रदीप नावका , मनीष अग्रवाल , रवि शर्मा , नमिता जलान , अनुरेखा बाकलीवाल और अमित नागोरी ने अपने मनो विचार प्रकट कर कई सकारात्मक सुझाव दिए । इस मौके पर अमित नागोरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया और प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने विशेष रूप से अभिनन्दन किया । मालूम हो अमित नगोरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव के जीवनी पर लिखित कविता पदाधिकारियों को भेंट की थी । इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गाड़ोदिया ने पूर्वोत्तर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन अध्यक्ष नमिता जलान का और  राष्ट्रीय सचिव संजय हरलालका ने पूर्वोत्तर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सचिव अनुरेखा बाकलीवाल का भी अभिनन्दन किया । 

वही प्रांतीय मंत्री अशोक अग्रवाल ने भी सभी से मारवाड़ी में बोलने का अनुरोध कर गोलाघाट के आतिथ्य की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापन किया । वही स्थानीय शाखा की और से मनोज जलान ने धन्यवाद ज्ञापन किया । राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन्न हुआ । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें