दयानंद सिंह
मोरानहाट। कल देर शाम मोरान के स्व तपन सुतिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोरान के चिकित्सक, साहित्यकार डा०लोहित बोरा के दो ग्रंथों का लोकार्पण किया गया।साहित्य अर्णव डा० लोहित बोरा नामक ग्रंथ के संपादक ड०स्वपन सुतिया हैं।यह उनका काव्य संकलन है जिसमें करीब पचास विशेष व्यक्तियों के लेख हैं जिसका लोकार्पण ड०अनिल शैकिया ने किया।उनका दूसरा ग्रंथ थूपितरा कविता संकलन है जिसका लोकार्पण अध्यापक आत्माराम कुमार ने किया।डा लोहित बोरा द्वारा चिकित्सा के साथ साथ साहित्य रचना अपने आप मे एक मिशाल है।उनके कर्म जीवन पर इला बड़गोहाई, जुलियाना बेगम ,डा प्रताप शर्मा, लीला सुतिया, जयश्री गोगोई, ड०निरुद गोहांई ने प्रकाश डाला।संपादन के लिए ड०स्वपन सुतिया के प्रति डा०लोहित बोरा ने आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में सौ से ज्यादा साहित्यकार उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें