निखिल कुमार मुन्दडा
होजाई। होजाई जिला तथ्य और जनसंयोग विभाग के वैनरतले व जिला प्रशासन के सहयोग से देशभक्त तरुणराम फूकनदेव की स्मृति में 'देश भक्ति दिवस ' उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुआ । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिला उपायुक्त अनुपम चौधरी , विशिष्ठ अतिथि डॉ सागर बरुवा,अवसरप्राप्त,अध्यक्ष खागरीजान महाविद्यालय , नगांव व डॉ फटिक तामुली - अध्यक्ष लंका महाविद्यालय , लंका । कार्यक्रम का शुभआरंभ मुख्या अतिथि अनुपम चौधरी, विशिष्ठ अतिथि डा सागर बरुवा , डा परिक तामुली , गोकुल चन्द्र वर्मा , श्री मानस ज्योति नाथ व अतिथियों ने देशभक्त तरुणराम पुकन की प्रति छवि सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुये नमन किया । तत्पश्चात् अतिरिक्त उपायुक्त श्री मानस ज्योति नाथ ने स्वागत भाषण के साथ उद्देश्य की व्याख्या की । इसके बाद मुख्य अतिथि ने देशभक्त तरुणराम फूकन को स्मरण करते हुये देशभक्त दिवस पर प्रकाश डाला । वहीं विशिष्ठ आमन्त्रीत अतिथि डों सागर बरूवा व डा फटिक तामुली ने अपने संबोधन में देशभक्त तरुणराम फूकन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित तेरह स्वाधीनता संग्रामी परिवार के सदस्य उपस्थित थे । वहीं स्वाधीनता संग्रामी परिवारों के मध्य से निलमणी फूकन , लोकन वोरा व न्यूज लाईभ के संवाददाता लिदूमणी नाथ ने भी देश भति दिवस पर प्रकाश डाला ।।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें