अमित नागोरी
अखिल गोलाघाट जिला छात्र संस्था ने वीरांगना सती साधनी कला क्षेत्र में मेधावी छात्र छात्राओं हेतु एक अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन सोनोवाल तथा संचालन गोलाघाट जिला छात्र संघ के महासचिव प्रिंस दोले ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन असम छात्र संघ के मुख्य आयोजन सचिव अभिवर्तन गोस्वामी ने किया । अखिल असम स्टूडेंट्स यूनियन के महासचिव शंकरज्योति बरुआ ने छात्रों से अपने भविष्य के जीवन में सामाजिक जिम्मेदारी के साथ समाज के लिए काम करने का आग्रह किया।
कमल दुवारा कॉलेज, देरगांव के पूर्व प्राचार्य डॉ. पराग ठाकुर ने शिक्षाविद ने छात्रों को अपनी भाषा और मातृभूमि की सेवा करने और जीवन की लड़ाई में साहसपूर्वक आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणादायक भाषण दिया।
कार्यक्रम में जिला आयुक्त मृगेश नारायण बरुआ ने भाग लिया, जिन्होंने एक उपयुक्त कैरियर का चयन कैसे किया जाए और योजनाबद्ध तरीके से जीवन के लक्ष्यों को कैसे चुना जाए, इस पर वक्तव्य दिया ।
अखिल असम छात्र संस्था के केंद्र कार्यनिर्वाहक सदस्य शैशव गोगोई , गोलाघाट आसू के सलाहकार मृदुल सैकिया , शांतनु दत्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे । अभिनन्दन कार्यक्रम का संचालन फर्काटिंग सीनियर सेकंडरी स्कूल के संचालक डॉ लाचित बरुवा ने किया । इस मौके पर दसवीं एवं बारहवीं के पांच सौ विधार्थियो का अभिनन्दन किया गया । वही विद्यालय,महाविद्यालय के प्राचार्य का भी अभिनन्दन किया गया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें