अमित नागोरी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। कला शाखा के परिणाम में गोलाघाट से हरिद्रा बोरा ने उत्तर पूर्व में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वह अखिल भारतीय रैंकिंग में भी चौथे स्थान पर रहीं। हरिद्रा बोरा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, नुमालीगढ़ से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दिया था और उसे 500 में से 497 अंक मिले थे। उसका प्रतिशत 99.4 प्रतिशत है। हरिद्रा को समाजशास्त्र, भूगोल और मनोविज्ञान में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। गौरतलब है कि हरिद्रा बोरा ने दो साल पहले अपनी एचएसएलसी परीक्षा में राज्य में 6वीं रैंक हासिल की थी। वह एचओडी, गणित, सीएनबी कॉलेज, रुबुल बोरा, बोकाखात और एडवोकेट मधुस्मृता सैकिया, की बेटी हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें