शिलचर: रबर बागान में निकाली कावङयात्रा, नृसिंह अखाड़ा में श्रावणी कीर्तन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिलचर: रबर बागान में निकाली कावङयात्रा, नृसिंह अखाड़ा में श्रावणी कीर्तन

मदन सिंघल

समाजसेवी गिरजा शंकर अग्रवाल परिवार द्वारा भांगा स्थित श्री अग्रो प्रोडक्ट रबर बागान में पहले एवं दुसरे सोमवार को ढोल नगाड़े भजन कीर्तन के साथ जयघोष करते हुए कावङ यात्रा निकाली गई . इस क्षेत्र में यह पहला शिव मंदिर है जिसमें दर्जनों शिव भक्तों ने बोल बम जयघोष के साथ कावङ यात्रा निकाल कर जलाभिषेक किया.

साहित्यमित्र संस्था द्वारा चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा  साहित्य मित्र के उपाध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल द्वारा शुद्ध पेयजल बिस्कुट प्रसाद वितरित किया गया. सभी कावङियों को जलपान करवाया गया.

श्री नृसिंह अखाड़ा में रात में गिरजा शंकर श्वेता अजय अग्रवाल द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया.आदर्श भक्त मंडल द्वारा संचालित कीर्तन में पूजन पंडित मदन झा ने करवाया. स्थानीय गायकों ने भजन कीर्तन किया.प्रकाश बजाज ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया ्.पूजारी अर्नेश मिश्रा ने आरती की तथा प्रसाद वितरित किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें