यात्रा संघ के कावड़िए आज मोसिन ग्राम में करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

यात्रा संघ के कावड़िए आज मोसिन ग्राम में करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

सुशील दाधीच

30 जुलाई को शिलौंग के महादेव खोला मंदिर से यात्रा संघ के तत्वावधान में करीब 550-600 कांवड़ियों की पैदल यात्रा शुरू हुई जो शिलौंग से 60-70 किलोमीटर की दुरी तय करते हुए रविवार (आज) को मोसिन ग्राम मे पहुंचकर अद्भुत गुफा के अंदर प्राकृतिक शिवलिंग पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। सभी कांवड़िए झमाझम नाच कुद के साथ बीच उथल-पुथल पहाड़ियों के कंकर पत्थर की चुभन को सहन करते हुए बाबा का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं ।
यात्रा संघ के द्वारा जगह जगह पर चाय नाश्ते की व्यवस्था और यात्रा के साथ डाक्टर टीम वगैरह भी चल रही है। शिलौंग से मोसिन ग्राम के बीच रात्री विश्राम की अच्छी व्यवस्था के साथ खाने की व्यवस्था सुचारू की गई है।
यात्रा संघ के द्वारा सभी कांवड़ियों को टोकन नंबर दिया गया है जिससे यह पता लग जाता है की कितने कांवड़िए मंदिर पहुंचे है और कितने पिछे है। इस यात्रा के दौरान किसी को भी कोई असुविधा नहीं होती है। और भगवान का जलाभिषेक करने के बाद वहीं मोसिन ग्राम मे स्थिति पेट्रोल पंप पर भंडारे की व्यवस्था की जाती, जहां पर सभी भक्त प्रसाद लेते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें