लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के सात दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के सात दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ

मारवाड़ी हॉस्पिटल गुवाहाटी के सहयोग से लायंस क्लब आफ गुवाहाटी ग्रेटर ने आज सात दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का नीजॉन पाइप्स एंड स्ट्रक्चर बरनीहॉट मे लायंस क्लब के जिलापाल बी एस राठौड़ ने फीता काटकर शुभारंभ किया I
मारवाड़ी हॉस्पिटल के डॉक्टर अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में 11 सदस्यों की टीम ने भरपूर सहयोग प्रदान किया एवं 33 यूनिट रक्त संग्रह किया I नीजान पाइप्स के प्रबंधक सुभाष सिकरीया, नारायण अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया I
इस सात दिवसीय शिविर के प्रोग्राम चेयर पर्सन लायन नारायण अग्रवाल एवं क्लब की अध्यक्ष लायन बेला नाउका इस शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं I आज के शिविर में लायन आशा बुराकिया, लायन रंजना जाजू,लायन श्याम सुंदर अग्रवाल एवं लायन प्रेम अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा I
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खोखोलिया ने बताया कि क्लब के पूर्व जिला पाल लायन श्यामसुंदर हरलालका सहित क्लब के सदस्यगण इस शिविर में निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान कर इस विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पूर्ण उत्साह के साथ सहयोग प्रदान कर रहे हैं  I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें