मदन सिंघल
धर्मपरायण बबीता विष्णु अग्रवाल परिवार द्वारा श्री नृसिंह अखाड़ा मंदिर में भव्य रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया. साथ में सपुत्री जंवाई मधु विवेक उनका बेटा व्योम खेमका, पुत्र हनुमान दास मनमोहन तथा अग्रज शशी कुंज बिहारी अग्रवाल अध्यक्ष श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति ने भी हिस्सा लिया तथा विधि विधान से रूद्राभिषेक पंडित मदन झा ने करवाया. सावन माह के दुसरे सोमवार को अग्रवाल परिवार द्वारा रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया. मई माह में अग्रवाल परिवार द्वारा श्याम बाबा मंदिर के पंचदिवसीय उद्घाटन समारोह में महाप्रसाद श्याम बाबा के बैच वितरित किया गया. आरती पुजारी अर्नेश मिश्रा मदन झा ने की बाद में उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया.







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें