दयानंद सिंह
मोरानहाट। साहित्य चर्चा के लिए 2006में गठित जूनाकी मेल की 192वीं बैठक 21अगस्त की शाम मंदाकिनी होटल के सभागार में संपन्न हुई।कार्यक्रम का संचालन डा.लोहित बोरा ने और उद्देश्य व्याख्या संयोजक बासा बोरा ने की।इस बार का विषय था "जूनाकी मेल और साहित्य -सांस्कृतिक चर्चा"।जूनाकी मेल के विषय में डा विरिंचि गोगोई, सत्यनाथ शर्मा, विजय कुंवर, अजय सुतिया, अभिलाष शर्मा ने वक्तव्य रखा।मुनीन ओझा ने बरगीत, मयूर बुढागोहाई,महेन्द्रशीता सुतिया, षष्टीतनयाकलिता , उपासना बोरा ने गीतों से सम बंधा ।रानु गोगोई ,भानु लाहन, भूपेन नाथ,पद्मिनी लाहन, निलाखी बरुआ, अंजू दत बरुआ, दयानंद सिंह सत्यरंजन बुढागोहाई राजूमणि बरुआ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।इस वर्ष चराईदेव जिला से पत्रकार पेंशन पाने वाले बासा बोरा का अभिनंदन किया गया।धन्यवाद प्रेषण और जातीय संगीत के साथ बैठक संपन्न हुई।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें