दयानंद सिंह
मोरानहाट। सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं।सरकार द्वारा नयी पेंशन योजना लागू करने के बाद से कर्मचारियों मे दहशत का माहौल है। क्योंकि बहुत से कर्मचारी सेवानिवृत्त के बाद पानेवाले मोटी पेंशन के लिए सरकारी नौकरी को महत्व देते हैं। चराईदेव जिले के माहमारा राजस्व चक्राधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय के सामने पुरानी पेंशन योजना की मांग करते हुए प्रदर्शन किया तथा ड्यूटी से अलग रहे। साथ ही अपने अधिकारी को लिखित पत्र के जरिए अपनी मांग की जानकारी दी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें