ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर जिला परिवहन विभाग के कार्यालय मैं आज 76वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की रक्षा करते करते शहादत को प्राप्त करने वाले मां भारती के वीर सपूतों के परिवार के सदस्यों के अलावा सेवा-निवृत्ति वीर सैनिकों को एक एक सैलेंग चादर, असमिया गमछे और प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिला परिवहन विभाग के कार्यालय में आयोजित इस सम्मान सभा में लखीमपुर जिले के सेवा-निवृत्ति एवं शहादत को प्राप्त कर चुके कुल 20 वीर सैनिकों को लखीमपुर जिला परिवहन विभाग अधिकारी सत्यजित गोगोई की अध्यक्षता में विभाग द्वारा आयोजित सम्मान सभा में पुरे मान सम्मान के साथ सम्मानित किया गया जिसमे कारगिल युद्ध में शहादत को प्राप्त कर चुके मां भारती के वीर सपूतों के परिवार के सदस्य भी थे। वीर जवानों का सम्मान करते वक्त जिला परिवहन विभाग का कार्यालय भारत माता की जय, वंदे मातरम, ईत्यादि जैसे गगनभेदी नारों के साथ गुंजायमान हो उठा जिसके पश्चात वहां पर उपस्थित मां भारती के वीर जवानों का उत्साह एवं जोश देखकर उपस्थित जनसमूह और कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भाव विभोर हो उठे। आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस सम्मान सभा के मंच का संचालन लखीमपुर जान वाहन निरीक्षक संजीव चूतिय ने किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी जिला परिवहन विभाग के कार्यालय परिसर में की गई थी ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें