मायुमं बरपेटा रोड ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं बरपेटा रोड ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

मारवाड़ी युवा मंच बरपेटा रोड शाखा ने सौल्लास मनाया आजादी का अमृतमहोत्सव।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर‌ ज़हां समग्र भारतवर्ष में स्वतंत्रता के 75‌ वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृतमहोत्सव‌ धूमधाम से मनाया गया वहीं मारवाड़ी युवा मंच बरपेटा रोड शाखा द्वारा भी विभीन्न कार्यक्रमों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव धुमधाम से मनाया गया।शाखाध्यक्ष लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने सुबह स्थानीय श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में राष्ट्रीय पताका उत्तोलन‌ किया,साथ ही भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम  के नारों के साथ सभागार गुजांयमान हो गया।बंदना माहेश्वरी,रोशनी सराफ एवं सबिता जैन ने देशभक्ती के गीतों की शानदार प्रस्तुती दी।विभीन्न समाजबंधुगण राधाकृष्ण जी चौधरी,दिपक
जी बैंगाणी,मुकेश जी चाचन,रवि प्रकाश जी अग्रवाल,अनिल जी बैंगाणी,शाखाध्यक्ष लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने देशभक्ति के भावना के साथ संबोधन प्रस्तुत किये।तदूपंरात शाखा द्वारा 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली गयी जिसमें सैंकड़ों समाजबंधुवों एवं युवा साथियों ने प्रतिभागीता दर्ज की।संगीतमय बाइक रैली जिसमें सभी प्रतिभागीयों ने तिरंगें के साथ भ्रमण किया,इस रैली 
 से पुरा शहर तिंरगामय हो उठा।तत्पश्चात शाखा द्वारा अंतरविद्यालय क्वीज कंपीटीशन आयोजीत किया जिसमें गोपीनाथ बोरदोलोई,शंकरदेव शिशुनिकेतन,सेंट मैरीज,डोन
बोस्को,लीटील फ्लावर,मानस वैली एकादमी के विद्यार्थीयों ने हिस्सा लिया।क्वीज कंपीटीशन का शिर्षक रहा महान भारत को पहचानो।स्वतंत्रता सामारोह को सफल बनाने में संयोजक समिती से मौसम अग्रवाल,सारिका राठी,सुनीता बांठिया,मनोज खेमका,दिपक सिमलीया,तथा विनीत सराफ, राहुल अग्रवाल,बिकाश खेमका,सम्पत प्रजापत एवं हरिश चाचन,मनिष सेठी तथा अंजनी जाजोदिया की पूर्ण भूमिका दर्ज की गयी।आजादी के अमृत महोत्सव सामारोह पर विस्तृत जानकारी शाखा के जनसंपर्क सचिव चेतन धिरासरीया द्वारा जारी की गयी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें