बरपेटा रोड। जहाँ पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव अपने अपने अंदाज में मना रहा था ,जेसीआई बरपेटा रोड एवं जेजे बरपेटा राईसर के सदस्यों ने एक अनोखे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया।
जेसीआई बरपेटा रोड शाखा ने प्रातः 6 बजे बरपेटा रोड आमतल स्थित केंद्रीय रविन्द्र स्मृति मंच के सामने 75 कबूतरों को अपने नव जीवन की उड़ान के लिए पिंजरे से आज़ाद किया।निरीह पक्षियों को जिस प्रकार बेचा व ख़रीदा जाता है और मात्र अपने स्वाद व मनोरंजन के लिए बेरहमी और निर्ममता से काट कर खाया जाता है यह एक अमानवीय कृत्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।
समारोह का शुभारंभ अध्यक्षा जेसी रितु सुरेखा धीरासरीया ने अपने स्वागत उद्बोधन एवं स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए किया | समारोह में प्रोफेसर रामावतार जी माहेश्वरी, शिवरतनजी राठी, प्रोफ़ेसर महेशजी केडिया सहित समाज की भिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी , प्रबुद्ध समाजबन्धु, जेसीआई बरपेटा रोड के सदस्य एवं जेजे बरपेटा राईसर के सदस्य उपस्थित थे | सभी समाज बंधुओं ने जेसीआई बरपेटा रोड एवं जेजे बरपेटा राईसर द्वारा आयोजित इस कार्य की प्रशंसा की एवं अपने अपने उदबोधन में सदस्यों से नई पीढ़ियों को हमारे देश को ओर अधिक उंचाईयों पर ले जाने के लिए तैयार करने का आग्रह किया | इसमौक़े पर जेसीआई बरपेटा रोड द्वारा 75 तिरंगे गैस के गुब्बारे को आसमान में छोडा गया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक जेसी राजिव अजितसरीया, जेसी अतुल तुलस्यान, जेसी सुमित खेमका जेसी स्वीटी सराफ के साथ जेसी ममता बांठिया, जेसी पिंकी सराफ, जेसी सुमित धीरासरीया, जेसी मुस्कान जैन एवं सभी जेसीस एवं जेजे विंग्स से सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। इस की जानकारी जेसीआई बरपेटा रोड के सचिव जेसी अंजनी कुमार जाजोदिया द्वारा दीगई.








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें