जेएनभी मे बारहवीं के छात्रों ने नौवीं के छात्र को पीटा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेएनभी मे बारहवीं के छात्रों ने नौवीं के छात्र को पीटा

दयानंद सिंह

मोरानहाट। बहुत दिनों के बाद डिब्रुगढ़ जिला के डुमरदलंग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मारपीट की घटना ने अविभावकों को शंकित कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा नौवीं के छात्र अर्णव दास को बारहवीं के पांच छात्रों ने बुरी तरह पीट दिया।लात-घूंसा से मन नहीं भरा तो पेड़ की डाल तोड़ कर पिटाई की।एक शिक्षक ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की तो छात्रों ने उनके साथ भी बदतमीजी की।विद्यालय प्रबंधन ने छात्र की प्राथमिक चिकित्सा के बाद मोरान राजकीय चिकित्सालय भेज दिया।छात्र के माता पिता ने बारहवीं के छात्रों पर छोटे बच्चों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है।वहीं विद्यालय प्रबंधन ने आरोपी पांचों छात्रों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है तथा जांच के बाद कठोर दण्ड देने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें