लखीमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां स्वतंत्रता दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां स्वतंत्रता दिवस

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

जिला परिवहन विभाग ने तीन महीनो में किया 11 करोड़ 3 लाख 74 रुपयों का  राजस्व संग्रह

लखीमपुर में 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके एवं हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ लखीमपुर जिले में भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए गए इस 76 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर असम के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री जोगेन मोहन, 111 नंबर लखीमपुर विधान सभा समस्ती के विधायक मानव डेका एवं उनकी पत्नी, भारतीय जनता पार्टी के लखीमपुर जिला अध्यक्ष फनी धर बरूआ, लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सत्तावन, जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी एवं जिले के गणमान्य व्यक्ति इत्यादि  उपस्थित थे । सर्व प्रथम राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री जोगेन मोहन ने परेड ग्राउंड में परेड करने वाले दलों की  सलामी ली तत्पश्चात आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित 76वें  स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर  राष्ट्रीय ध्वज  राष्ट्रीय गान "जन गण मन"  के साथ फहराया गया । इस अवसर पर लखीमपुर के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के अलावे हजारों की तादात में लोग उपस्थित थे ।विगत कई दशकों के बाद लखीमपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तादाद में आम जनता की भीड़ उमड़ कर आई है। लखीमपुर में बच्चे एवं लोग गाड़ियों मोटरसाइकिल पर तिरंगा झंडा लेकर बड़े शान से अपनी देश के गौरव को ऊंचा करते दिखाई दिए तथा घर-घर तिरंगा के तहत जिले के प्राय सभी घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बड़ी शान के साथ 3 दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मान के साथ लोगों ने लगाया। आज उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री जोगन मोहन ने सबसे पहले देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर शहीद हुए मातृभूमि के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा हमारे देश की सीमा की रक्षा के लिए लड़ने वाले सैनिकों के प्रति भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ कहां की तिरंगा मात्र एक झंडा ही नहीं बल्कि यह 3 वारणीय जातीय पताका हमारे राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की गणना विश्व में एक शक्तिशाली देश के रूप में की जा रही है जो कि प्रत्येक भारत वासियों के लिए किसी गौरव से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि सन 2021 की 10 मई के दिन मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम परदेस की नई सरकार का गठन हुआ था जिसके नेतृत्व में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों जन कल्याण मुल्क योजनाएं आम जनता के लिए बनाई गई थी तथा उक्त योजनाओं के माध्यम से राज्य के कई लाखों लोग लाभान्वित भी हुए हैं । इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के नेतृत्व में ड्रग्स के विरुद्ध जो मुहिम छेड़ी गई थी उक्त मुहिम के तहत भारी संख्या में ड्रग्स जप्त करने के साथ-साथ ड्रग्स तस्करों को भी कानून की गिरफ्त में लिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने मुक्ति योद्धाओं की पेंशन जो 21000 रुपए थी उसमें वृद्धि करते हुए उनकी पेंशन ₹36000 तक की गई है । उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, क्रिया और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है जिसके तहत उस क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य भी किए जा रहे हैं तथा उन्हें इस क्षेत्र में अच्छी खासी सफलता भी मिल रही है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लखीमपुर जिले के उन्नयन के लिए लखीमपुर के विधायक मानव डेका और सांसद प्रधान बरुआ के नेतृत्व में उन्नयन मुल्क कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। मंत्री महोदय ने लखीमपुर जिला परिवहन विभाग के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि लखीमपुर जिला परिवहन विभाग ने विगत अप्रैल, मई और जून महीने में 11 करोड़ 3 लाख 74 रुपयों का राजस्व संग्रह कर जो निष्ठा पूर्वक कार्य करने का अटूट परिचय दिया है उससे यह दर्शाता है कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार या घूसखोरी पर काफी हद तक लगाम लगाने में हमारी सरकार सफल हुई है ।



76वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नॉर्थ लखीमपुर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रामेश्वर तापड़िया ने श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में, नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुमुद बरूआ ने नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब में, मारवाड़ी युवा मंच व मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आरव लखोटिया और मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा की अध्यक्षा कुसुम पटवारी ने मारवाड़ी युवा मंच भवन में, लायंस क्लब के उपाध्यक्ष राजेश मालपानी और देवानंद शर्मा ने लायन नेत्र चिकित्सालय मैं, सर्वेश्वर बरूवा हिंदी विद्यालय में विद्यालय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष जमुना प्रसाद वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता                            हरेंद्र कुशवाहा ,रामाकांत सिंह ,सुशील कुमार शुक्ला  , सर्वेश्वर बरुआ उत्तर लखीमपुर हिंदी विद्यालय के वार्ड नंबर 6 में स्थित विद्यालय की उच्च शाखा मे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया उसके अलावा सभी शिक्षण संस्थान, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, इत्यादि में भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें