निखिल कुमार मुन्दडा
होजाई। जिला के शंकरदेव नगर स्थित कछारी मैदान में स्वाधीनता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह के साथ मनायी गई । इस अवसर पर जिला उपायुक्त अनुपम चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं राष्ट्रगान गाया गया । इसके बाद असम पुलिस , विभिन्न स्कूलों के छात्र - छात्राओं ने फ्लैग मार्च कर जिला उपायुक्त को सलामी दी । तत्पश्चात् जिला उपायुक्त ने देश की आजादी के लिये कुर्बानी देने वाले वीर शाहीदों को स्मरण करते हुये जिला में चल रहे विभिन्न उन्नयन मूलक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला । इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुये । इस अवसर पर जिला पुलिस अधिक्षक वरुण पुरकायस्त , अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक , अतिरिक्त उपायुक्त , सर्कल अधिकारी , जिला परिषद की सभा नैत्री रमावाला देवी , सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं जिला प्रशाशन की तरफ से संध्या के समय स्वाधीनता संग्रामी स्वा लक्ष्मीकांत शर्मा के लंका स्थित आवास पर दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम आयोजित हुआ । वहीं पूरे जिला में स्वाधीनता दिवस का हर्षोल्लास के साथ पालन किया गया ।।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें