लायंस क्लब ऑफ लखीमपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ; मनोज भरद्वाज बने अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ लखीमपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ; मनोज भरद्वाज बने अध्यक्ष

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लायंस क्लब ऑफ लखीमपुर के वर्ष 2022-23 के लिए लायन मनोज भरद्वाज के नेतृत्व में नई कार्यकरणी ने दिनांक 6 अगस्त को शपथ ग्रहण किया। उत्तर लखीमपुर के शहर के मध्य इस्थित होटल स्वागत में आयोजित इंस्टालेशन समारोह में लायंस क्लब के पूर्व अध्य्क्ष श्री इंदर चंद जी जैन ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर का दायित्व निभाया।
उन्होंने वर्ष 2022-23 के लिए नई कार्यकरणी को शपथ पाठ कराया।मनोज भारद्वाज ने इससे पहले लायंस क्लब के कार्यकरणी सदस्य, कोषाध्यक्ष, सचिव, और उपाध्यक्ष का दायित्व भखुबी निभाया है।लायन गोपाल चौधरी को सचिव का और लायन जसविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।लायन देवानंद शर्मा को प्रथम उपादयक्ष और लायन राजेश मालपानी को दित्य  उपादयक्ष का पद दिया गया है।कार्यक्रम में निवर्तमान अध्य्क्ष द्वारा पिछले वर्ष बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायता हेतु गए सदस्य थे उन्हें एक मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।इसके अलावा संगठन के संस्थापक सदस्यों को, संस्था के पूर्व अध्यक्षों को को भी फुलां गमछा दे कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए रात्रि भोजन की भी व्यवस्था थी।लायंस क्लब लखीमपुर के सचिव लायन गोपाल चौधरी ने यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए प्रेषित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें