ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
देश की 75वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे भारत में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ लखीमपुर जिला प्रशासन की पूरी तरह चौकस है । लखीमपुर शहर में लखीमपुर नगर पालिका द्वारा तिरंगे के बिक्री के लिए जगह जगह बिक्री केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें 4 बिक्री केंद्र शहर के बीच भी स्थापित कीए गय है। लखीमपुर में मुख्य राष्ट्रीय ध्वज शहर के मध्य स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान में फहराया जाता है इसके अलावा भी जिला प्रशासन ने शहर के अन्य 10 स्थानों पर प्रशासन की तरफ से तिरंगा लहराने की व्यवस्था की गई है। यह। स्थान है गांधी पार्क, लखीमपुर कॉलेज चारीआली, रौदेला पुखुरी, सुकुलभुरीया पेट्रोल पंप, ठाकुरबारी पेट्रोल पंप ,आमार बाजार ,सी डी रोड स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास ,लखीमी चारीअली ,खेलमाटी स्थित एलआई सी कार्यालय के सामने तथा नौकरी स्थित पुराने सरकारी अस्पताल के पास । लखीमपुर शहर के मध्य स्थित रौदेला पुखरी में अमृतसर सरोवर महाउत्सव मनाने की तैयारी जोरों से चल रही है ।इसके लिए रौदेला पुखरी के चारों तरफ निर्माण कार्य एवं सजावट जोरों पर है । इस स्थान पर 65 फीट का एक स्थायी राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा ।जिस प्रकार के राष्ट्रीय ध्वज ज्यादातर हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों के बाहर देखे जाते हैं। असम राज्य ग्रामीण जीविका अभियान के तहत लखीमपुर जिले को अत्यंत त्वरित स्तर पर ध्वज निर्माण कर बिक्री का कार्य सौंपा गया है। जिले में कुल 136,000 तिरंगे के निर्माण के लक्ष्य को लेकर स्वयं सहायता समूह लगे हुए है। इसके फलस्वरूप निर्माण करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के हजारों सदस्यों को इससे रोजगार व आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जिले में अब तक 83 आउटलेट्स के माध्यम से तिरंगे की बिक्री हो रही है। इसके अलावा, जन जागरूकता के उद्देश्य से, विभिन्न देशभक्ति ध्वज रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और चित्रकला प्रतियोगिताओं को भी शुरू किया गया है। जिले की कुल 81 ग्राम पंचायतों ने भी इस बात को लेकर जागरूकता जगाई है कि प्रत्येक गांव के घर घर में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर जागरूकता बैठकें आयोजित करते हैं। जिला अभियान संचालन निदेशक डॉ. दीपिका पेगू ने बताया कि जिले के हर घर में ग्रामीण लोगों की मांग को पूरा करने के लिए 5 अगस्त तक झंडा निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावे जिला प्रशासन ने प्रत्येक पंचायतश एवं वार्ड सदस्यों को घर घर जाकर हर घर तिरंगा के बारे में जागरूकता फैलाना और हर घर में तिरंगा उपलब्ध करवाने का अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत सभी पंचायत एवं वार्ड सदस्य प्रत्येक घर जाकर तिरंगा की उपलब्धता और 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की जागरूकता का प्रचार कर रहे हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें