गुवाहाटी। श्री मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय के सौजन्य से माछखुवा स्थिति आईटीए सेंटर में सज्जन जैन स्मृति साहित्य पुरस्कार 2022 का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में विशेष अवदान के लिए डिब्रूगढ़ के वरिष्ठ लेखक डॉ निर्मल साहेवाला को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में गुवाहाटी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अमर ज्योति चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री चौधरी,डा साहेवाला के अलावा पुस्तकालय के अध्यक्ष रवि अजीतसरिया ,स्वर्गीय सज्जन जैन की धर्मपत्नी ललिता जैन, अनुज शरद जैन,पुस्तकालय के निवर्तमान अध्यक्ष नारायण खाखोलिया, मंत्री अशोक सिवोटिया ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्वर्गीय सज्जन जैन के चित्र के आगे पुष्पांजलि अर्पित की। विनोद रि॓गानिया ने समारोह की उद्देश्य व्याख्या की। पुस्तकालय के अध्यक्ष रवि अजितसरिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सज्जन जैन साहित्य पुरस्कार 2013 में सज्जन जैन परिवार के सदस्यों के सहयोग से शुरू किया गया था। जो प्रति 2 वर्ष के अंतराल पर साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है। मुख्य अतिथि डॉक्टर अमर ज्योति चौधरी ने साहित्य के द्वारा किस तरह से समन्वय बनाकर हम समाज की सेवा कर सकते हैं इस विषय पर बोलते हुए कहा कि साहित्य ही एक ऐसा जरिया है जो किसी जाति, धर्म ,समुदाय को न देखते हुए सब को एक साथ जोड़ता है। इस अवसर पर डॉ निर्मल साहेवाला को मुख्य अतिथि ने शाल उढा कर, अभिनंदन पत्र एवं साहित्य भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष नारायण खाखोलिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। डॉक्टर साहेेवाला ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि प्रत्येक पुस्तकालय का स्वाधीनता संग्राम के साथ कुछ न कुछ संबंध रह रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों का एक स्थान निश्चित होता था जहां वे मिलकर आंदोलन पर चर्चा करते थे। गांव के पुस्तकालय तो स्वाधीनता आंदोलन का एक हिस्सा ही थे। परंतु आज नव प्रजन्म में पुस्तकें पढ़ने की चाहत कम दिखाई दे रही है। बाइबिल में लिखा है कि मनुष्य सिर्फ खाकर ही जीवित नहीं रह सकता। स्वास्थ्य की पुष्टि के लिए खाद्य चाहिए मगर मन की पुष्टि के लिए अच्छे साहित्य, अच्छा संगीत की आवश्यकता होती है। किताब एक हथौड़े की तरह है जो हमारे मन के अंधकार को तोड़कर चकनाचूर कर देता है। इस अवसर पर ज्योतिर्गमय संस्था व कवि रतन अग्रवाल द्वारा भी साहित्य और फूलाम गमछा से डॉक्टर निर्मल साहेवाला का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की धर्मपत्नी कावेरी चौधरी और साहेवाला की धर्मपत्नी का स्वागत सविता जोशी और अशोक सिवोटीया ने किया। पूजा बुधिया ने स्वर्गीय सीताराम महर्षि की संगीतमय कविता प्यार को नमन करो का गायन किया एवं संदीप चमडिया ने भूपेन हजारीका का गीत प्रस्तुत किया। सरोज देवी जालान ने मुख्य अतिथि डॉ अमर ज्योति चौधरी का परिचय पढा वहीं दूसरी ओर सविता जोशी ने पुरस्कार प्राप्तकर्ता डॉ निर्मल साहीवाला का परिचय पढा। कार्यक्रम संयोजिका व संचालिका कांता अग्रवाल ने अभिनंदन पत्र का पठन किया।
!->
Home
Unlabelled
मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय के सौजन्य से सज्जन जैन स्मृति साहित्य पुरस्कार समारोह आयोजित
मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय के सौजन्य से सज्जन जैन स्मृति साहित्य पुरस्कार समारोह आयोजित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें