गुवाहाटी। होलसेल जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन (डब्लूजीएमए) के तत्वाधान में आगामी 7 अगस्त को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ नवलगढ़िया ने बताया कि माछखोवा स्थित प्रागज्योति की आईटीए सेंटर में आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि शिरकत करेंगे, जिसमें योगेंद्र शर्मा, हरीश हिंदुस्तानी, डॉक्टर कलीम काशिर, राकेश शर्मा व गोविंद राठी आदि अपने व्यंगो से दर्शकों को हंसी के ठहाके लगाने पर विवश कर देंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सचिव प्रकाश गुप्ता सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि होलसेल जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य एवं संस्था के सदस्यों के मनोरंजन व उत्थान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।
!->
Home
Unlabelled
डब्लूजीएमए का कवि सम्मेलन 7 को
डब्लूजीएमए का कवि सम्मेलन 7 को
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें