गोलाघाट जिले में डम्पर चालको के उधम से स्थानीय लोग परेशान है । हाल ही में गोलाघाट के कचारिहात तिनियाली के पास एक बालू भर्ती ट्रक ने रास्ते के किनारे खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मारकर मौके वारदात से भागने में सक्षम हुआ । महिला की शिनाख्त नासरीन बेगम के रूप में हुई है । पश्चात महिला को गोलाघाट के शहीद कुशल कुंवर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया । किन्तु उसे उन्नत चिकित्सा हेतु गोलाघाट से जोरहाट भेजा गया । पर जोरहाट ले जाने के दरमियान ही महिला की मृत्यु हो गयी ।
मालूम हो गोलाघाट प्रशासन डम्पर चालको पर लगाम कसने में समर्थ नही हुई है और आये दिन गोलाघाट में इन दिनों की घटना आम हो गयी है। कई मर्तबा तो दोषी चालक को पुलिस पकड़ने में भी सक्षम नही हो पाती और यही सब का लाभ उठाते नज़र आते है डम्पर चालक । इसके अलावा अधिकांश डम्पर नम्बर विहीन होते है । वही कई मर्तबा अयोग्य व्यक्ति या कम उम्र वाले चालक को तीव्र गति से डम्पर चलाते देखा गया है । जिला यातायात विभाग और गोलाघाट पुलिस को इस सम्बंध में उचित कदम उठाने की जरूरत है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें