डीसी हस्तशिल्प की योजनाओं की जागरूकता पर संगोष्ठी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डीसी हस्तशिल्प की योजनाओं की जागरूकता पर संगोष्ठी

अमित नागोरी 

जीबा कांता गोगोई मेमोरियल आर्टिस्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड द्वारा खुमताई क्राफ्ट क्लस्टर कारीगरों के लिए रिलायंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीसी हस्तशिल्प की योजनाओं के बारे में जागरूकता पर दो दिवसीय कार्यशाला-सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को विकास आयुक्त हस्तशिल्प,
वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया था।अंतिम दिन कार्यशाला में जीबा कांता गोगोई मेमोरियल आर्टिसन्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की अध्यक्ष रीपा गोगोई द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।

डीसी सहायक निदेशक हस्तशिल्प इंदिरा देवी, डीसी हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी जयंत सिंह, क्लस्टर डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव माधूर्जय हैंडीक , सहायक प्रबंधक रेशम उत्पादन विभाग पुतुल शर्मा, प्रदर्शक राजकुमार गोगोई, निदेशक जेजेएचपीसी बिटुल देउरी, रिलायंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अमित नागोरी इस अवसर पर विशिष्ट वक्ताओं के रूप में उपस्थित थे।

इससे पहले आयोजकों ने  सभी का अभिनंदन किया।  बाद में विशिष्ट वक्ताओं ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जीआई पंजीकरण, ई-कॉमर्स, जेम पोर्टल, जीएसटी, सरकार की योजनाओं, उद्यमिता और संभावनाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर वक्तव्य दिया । मृनाली सैकिया ने फैशन डिजाइनिंग पर बात की।  कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

पहले दिन सबल व्यक्ति के रूप में सहायक  निदेशक डीआईसी एंड सी अभिजीत सैकिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ज्योतिष बरुआ और रिलायंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहनाज़ यास्मीन उपस्थित रहे । धन्यवाद ज्ञापन रीपा गोगोई ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें